Earthquake in Uttarakhand: भूकंप से फिर डोली उत्‍तराखंड की धरती, कई दिनों से आ रहे भूकंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Uttarakhand: उत्‍तरकाशी में एक बार फिर बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे धरती कांपने लगी. भयवश तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर आया भूकंप
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया. जिसके बाद लोग भयभीत हो गए और शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल आए.

मालूम हो कि पिछले सात दिनों में उत्‍तरकाशी में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. उत्‍तरकाशी क्षेत्र भूकंप के चार व पांच जोन में आता है, जिस कारण यह क्षेत्र भूकंप की नजर से बेहद संवेदशील भी माना जाता है. बार-बार भूकंप आने से लोगों में भय व्याप्त है.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version