मथुरा में बवाल: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या का आरोप, हाईवे पर जाम, पथराव, सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा, हालात काबू में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chaos on Eid in Mathura: ईद के वाले दिन कान्हा की नगरी ब्रज में अशांति फैल गई है. यहां बवाल मच गया. आरोप है कि बीती रात गौ-तस्करों ने मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. आक्रोशित लोगों ने आज सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित भीड़ पुलिस पर पथराव किया. इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है.

Mathura Violence Live Updates Stone Pelting on EID after Farsa Wale Baba Death News in Hindi

मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी. इस पर वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे. तभी नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है, ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके.

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला लाया गया, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं, बाबा ‘फरसा वाले’ अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है.

आक्रोशित लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे को किया जाम

वहीं जैसे-जैसे भीड़ जुटती गई, आक्रोश बढ़ता गया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस संख्य में पुलिस मौके पर पहुंच गई. भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहनों पर हुआ पथराव से लोग सहम गए. पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ के आगे पुलिसकर्मियों के कदम भी पीछे हट गए.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे. इसी दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया. जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा. वर्तमान में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं.

पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी. एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार और एक वीआईपी ड्यूटी में अलीगढ़ से आए थाना प्रभारी की गाड़ी को निशाना बनाया गया. सभी अधिकारियों की गाड़ी के शीशे और खिड़कियां पथराव में टूट गई. हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला है.

तीन घंटे बाद खुला जाम

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version