फतेहपुरः पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर 50 लाख का इनाम घोषित करने का आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: फतेहपुर से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है. मामले में भाजपा हथगाम मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

तहरीर में क्या कहा भाजपा हथगाम मंडल अध्यक्ष ने?

थाना हथगाम में दी गई तहरीर में भाजपा हथगाम मंडल अध्यक्ष गणेशी लाल साहू पुत्र स्व. रामविशाल साहू, निवासी तेहीपारा, वार्ड नंबर 9, थाना हथगाम ने आरोप लगाया कि फेसबुक प्लेटफॉर्म पर ‘Dharm veer singh’ नाम की फेसबुक आईडी से पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया को खुलेआम जान से मारने और गोली से उड़ाने की धमकी दी जा रही है.

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया अकाउंट से पूर्व मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. शिकायतकर्ता ने कहा कि इन धमकियों के चलते पूर्व मंत्री की जान को खतरा बना हुआ है और उनकी सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री को गोली मारने अथवा जान से मारने के लिए 50 लाख रुपये नकद, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 10 बीघा खेत इनाम देने की बात सोशल मीडिया पर घोषित की गई.

थाना प्रभारी हथगाम अरुण चतुर्वेदी ने बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी हथगाम अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की संगीनता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सोशल मीडिया अकाउंट और धमकी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version