Ghazipur: गैस रिसाव से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो बच्चे, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur fire: यूपी के गाजीपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां गैस दो मासूमों के लिए काल बन गई. गैस रिसाव से कमरे में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

हर किसी के दिल को दुखी करने वाली यह घटना गाजीपुर के जमानियां कोतवाली के देवढ़ी गांव में सोमवार की सुबह सात बजे हुई. बताया गया है कि देवढ़ी गांव निवासी ट्रक ड्राइवर संजय शर्मा के मकान में सोमवार की सुबह करीब सात बजे गैस र‍िसाव से आग लग गई.

आग से बचने के लिए पटनी पर चढ़ गए बच्चे

आग ने कमरे में खड़ी बाइक को भी अपनी जद में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते कमरे में चारों तरफ आग फैल गई. कमरे में मौजूद संजय के बड़े बेटे विशाल शर्मा (12 वर्ष) और बगल के ही मुन्नी लाल यादव का बड़ा पुत्र सुंदरम यादव (10 वर्ष) आग से बचने के लिए कमरे में बने पटनी पर चढ़ गए, लेकिन आग की जद में आने से दोनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

घटना से शोक में डूबे गांववासी

इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे. इस दौरान बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने वालों की आंखें में भर गई. घटना से गांववासी शोक में डूब गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version