गुजरात: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदीं में गिरी कार, चार युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुजरात: गुजरात में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू कार काफी ऊंचाई से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. यह हादसा अरावली के मोडासा में माज़ुम पुल पर शनिवार की देर रात हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

पुल से 40 फीट नीचे नदी में गिरी बेकाबू कार

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात मोडासा शहर के शामलाजी बायपास इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 40 फीट नीचे नदी में गिर गई. कार में चार युवक सवार थे. तीन युवकों को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

किसी निजी क्लास के शिक्षक बताए जा रहे हैं हादसे के शिकार लोग

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों की सूचना पर थोड़ी ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस तत्काल घायल को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कार में सवार सभी युवक किसी निजी क्लास के शिक्षक बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version