Gwalior Stampede: कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई महिलाएं घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्वालियर: मध्यप्रदेश से भगदड़ की खबर सामने आई है. यहां ग्वालियर में नवग्रह पीठ के कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग

जानकारी के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नवग्रह मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन करा रहे हैं. आज से 20 फरवरी तक नवग्रह पीठ पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है, जिसके तहत आज पहला दिन था. जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के डबरा में आज कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान भगदड़ मच गई.

इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. मृतक महिला का नाम रति साहू बताया गया है, जो हनुमान कॉलोनी की रहने वाली हैं. वहीं 11 नंबर वार्ड की रहने वाली कला बाथम सहित कई महिलाएं और बच्चे घायल हैं.

घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंची कलेक्टर 

घायलों से मिलने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंची हैं. कलेक्टर ने एक श्रद्धालु की मौत और एक बच्ची सहित सात श्रद्धालुओं के घायल होने की पुष्टि की है. महिलाओं में कलश यात्रा को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा था और काफी संख्या में महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था.

हादसे में घायल बच्ची प्राची की मां आरती ने बताया, भीड़ का धक्का लगने से हम सब गिर गए थे, स्थानीय लोगों ने हमें बचाया.  मेरी बेटी इस घटना में घायल हुई है, उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है. कई लोग घायल हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version