Himachal: चंबा में पहाड़ी से गिरे पत्थर, जद में आने से बुआ और भतीजे की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश हादसे की खबर आ रही है. सोमवार की सुबह यहां चंबा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की जद में आने से बुआ और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही थी बुआ
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की जद में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों की पहचान अर्पणा (26 वर्ष) पत्नी प्यारो गांव ओथल चंबा और अक्षय (9 वर्ष) पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है. इस संबंध में उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीमों के साथ ही चिकित्सक को भी मौके पर भेजा गया था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टीम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Latest News

चीनी जहाज ने समुद्र के बीचों-बीच फिलीपींस की नाव को मारी जोरदार टक्कर, गलती मानने के बजाय दे डाली बड़ी धमकी

New Delhi: चीनी कोस्ट गार्ड के एक बड़े जहाज ने फिलीपींस की सरकारी नाव को समंदर के बीचों-बीच जोरदार...

More Articles Like This

Exit mobile version