मैहर में भीषण हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maihar accident: सोमवार की देर रात मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह दुर्घटना मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर हुई. देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास तेज रफ्तार एक एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे कार सवार

मिली जानकारी मुताबिक, सभी युवक किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात रिगरा गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. इस दुर्घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक वाहन में फंस गया. सूचना पर डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, 108 एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग एंबुलेंस सेवा 1033 मौके पर पहुंचीं. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच युवकों की मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया.

परिवार में मचा कोहराम 

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पांचों युवक मैहर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे मनीष पटेल के परिवार के सदस्य बताए थे. एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version