‘हर कठिनाई में मैं आपके साथ हूं’, विदीप जाधव की पत्नी का दुख बांटने सतारा पहुंचीं डिप्टी CM सुनेत्रा पवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajit Pawar Plane Crash: बीते 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसमें उनके साथ मौजूद PSO विदीप जाधव की भी जान चली गई थी. आज (सोमवार) को महाराष्ट्र की नवनियुक्त डिप्टी सीएम और NCP की नेता सुनेत्रा पवार ने सतारा जिले के फलटण में अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव के परिवार से मुलाकात की. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. डिप्टी सीएम ने परिवार सांत्वना दी.

डिप्टी सीएम ने जाधव की पत्नी का हाथ थामकर दी सांत्वना

विदीप जाधव का गांव फलटण के निकट तरडगाव है. आज उनके निवास पर पहुंचकर सुनेत्रा पवार ने शोक जताया और परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस कठिन समय में जाधव की पत्नी का हाथ थामकर उन्हें विश्वास और सहारा दिया. मालूम हो कि सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थीं.

भावुक पल ने सभी की आंखें की सजल

विदीप जाधव की पत्नी और बच्चों के सिर पर सहानुभूतिपूर्वक हाथ रखते हुए सुनेत्रा पवार ने उन्हें आश्वस्त किया, “मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं.” इस भावपूर्ण क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें जसल कर दीं. अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए भी, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जाधव परिवार के दुख को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ कम करने का प्रयास किया.

विदीप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर PSO ड्यूटी कर रहे थे. विदीप जाधव की पहचान एक मिलनसार और सरल स्वभाव के इंसान के तौर पर थी. पड़ोसियों के मुताबिक, विदीप दिलीप जाधव बेहद सादा और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी पड़ोसी श्रुती वालेकर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने विदीप जाधव को घर से निकलते हुए देखा था. उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों से वे उनके पड़ोसी हैं, लेकिन कभी भी यह एहसास नहीं हुआ कि वे डिप्टी सीएम अजित पवार के बॉडीगार्ड हैं. वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे.

More Articles Like This

Exit mobile version