Israel: इस्राइली सेना की चौकी पर हमला, 6 सैनिक घायल, हमलावर मारा गया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: मंगलवार को वेस्ट बैंक में इस्राइली कब्जे वाले इलाके में एक चेकपोस्ट पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि इस हमले में 6 इस्राइली सैनिक घायल हुए हैं. घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना में इस्राइली जवानों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना वेस्ट बैंक के तैसिर गांव की है, जहां इस्राइली सेना की चेकपोस्ट स्थित है. एक हमलावर ने चेकपोस्ट पर गोलीबारी की.

हमलावर ने चेकपोस्ट पर की गोलीबारी
चेकपोस्ट पर हुई गोलीबारी में इस्राइली सेना के 6 जवान घायल हुए हैं. घायलों में दो जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मौके पर ही मारा गया. हमास और छोटे इस्लामिक जिहादी समूहों ने इस हमले की सराहना की है. हालांकि, अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

मालूम हो कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब वेस्ट बैंक के जेनिन के पास इस्राइली सेना व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें इस्राइली सैनिकों ने बुलडोजर से कई मकानों को नष्ट कर दिया है.

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जेनिन में इस्राइली सेना के छापे की शुरुआत से अब तक इस्राइली गोलीबारी में कम से कम 20 फलस्तीनी मारे गए हैं. 7 अक्तूबर 2023 को हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से वेस्ट बैंक में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है. हमलावर एम-16 असॉल्ट राइफल, दो मैग्जीन लेकर हमला करने पहुंचा था. हमले के समय चौकी पर इस्राइली सेना के 11 जवान तैनात थे. हमलावर ने सीधे चौकी पर आकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें जवानों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया. हमले के बाद जब हमलावर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तो सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version