IT Raid: बेंगलुरु में कई ज्वेलरी स्टोर्स पर आईटी की रेड, दस्तावेज बरामद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने बेंगलुरु में कई ज्वेलरी स्टोर्स (Jewelery Stores) पर छापेमारी की है. बेंगलुरु के जयनगर में कल रात को शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी तड़के तक जारी रही. सूत्रों की माने तो ये छापेमारी टैक्स चोरी से संबंधित मामले में की गई है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को छापेमारी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. ज्वेलरी स्टोर्स के मालिकों को नोटिस भी भेजा गया है.

ये भी पढ़े: Punjab: मोहाली में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

बता दें, आयकर विभाग की टीम ने इसके पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग की ये छापेमारी कई दिनों तक चली और धीरज साहू के ठिकानों से 370 करोड़ से अधिक का कैश बरामद हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी. आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान पूरी टीम कई दिनों तक कैश की गिनती करती रही. बरामद हुआ कैश इतना था कि इसको लेकर सियासत गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़े: Sultanpur News: DJ पर डांस के विवाद में दिल पर मारा चाकू, थम गई सांस

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version