जयपुर: वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा तोड़ने पर तनाव, सड़क पर उतरे लोग, पुलिस बल तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुर:  राजस्थान के जयपुर में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस की कई टीमें प्रतिमा तोड़ने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी हैं.

स्थानीय लोगों में गुस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर के प्रतापनगर के सेक्टर-3 में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित थी. इसे कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. बड़ी संख्या में लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और जयपुर-टोंक रोड को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बाजार भी बंद करवा दिया.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स पर लिखा

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई है. मैंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है. असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन आस्था के साथ खिलवाड़ है. लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बेनीवाल ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की. उन्होंने तुरंत आरएलपी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग उठाई.

कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई: पुलिस उपायुक्त

इस मामले में पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच में कई टीमें जुटी हैं. कुछ उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप में आग फैलाने की कोशिश की. हालांकि बल का इस्तेमाल कर सभी को खदेड़ दिया गया. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version