जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने बारामूला में तीन आतंकियों को किया ढेर, किश्तवाड़ में दो जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. फिलहाल, इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. इसके साथ ही तलाशी अभियान चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ में तीन आंतकियों को मार गिराया है. उधर, किश्तवाड़ में भी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ से 45 किलोमीटर दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए थे. दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया. दो जवानों के बलिदान होने की पुष्टि छात्रू अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अशरफ गिरी ने करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर संबंधित सैन्य यूनिट को भेजे गए हैं.

छात्रू इलाके के नायद गांव के ऊपरी इलाके के पिंगनाल दुग्गदा जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शाहपुरशाल चलाया था. घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग में चार जवान घायल हो गए. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. फायरिंग शुरू होने पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया.

उधर, मुठभेड़ शुरू होने के बाद किश्तवाड़ के साथ ही डोडा जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है. अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. सुरक्षा बलों की ओर से जगह-जगह औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है. मुठभेड़ स्थल पर फोर्स को भेजा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version