Jammu-Kashmir: रजौरी में हादसा, पहाड़ी से गिरी टैक्‍सी, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर आ रही हैं. यह हादसा राजौरी जिले में हुआ. एक टैक्‍सी पहाड़ी से नीचे गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की जहां मौत हो गई है, वहीं साथ 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रही थी टैक्सी
मिली जानकारी के मुताबिक, एक टैक्सी थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रही थी. इसी दौरान राजौरी जिले के नौशेरा उपमंडल में लाम-थंडिकासी रोड पर अनियंत्रित होकर टैक्सी पड़ा की नीचे गिर गई. इस हादसे में वाहन चालक अरुण कुमार मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज
इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए. टैक्‍सी में सवार दो महिलाएं, एक पांच साल का लड़का और 10 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घायलों में से चार लोग एक ही परिवार बताए जा रहे हैं. बगलाव के मोहम्मद दीन भी घायलों में शामिल था. उन्‍होंने उप-जिला अस्पताल नौशेरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व सनातन धर्म के विशेष पर्वों में से एक है. भगवान...

More Articles Like This