Jammu-Kashmir: खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, सेना ने लिया कब्जे में, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Samba Drone Recovered: मंगलवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक खेत से संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह ड्रोन सीमा पार से जुड़ी किसी गतिविधि से संबंधित हो सकता है. इसकी पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

अधिकारियों के अनुसार

अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 5:50 बजे चक सलारिया निवासी एक व्यक्ति देवक क्षेत्र के पास मॉर्निंग रन पर निकला था. इसी दौरान उसने कृषि भूमि में पड़े एक ड्रोन को देखा. उसने तत्काल इसकी सूचना पास की सेना की यूनिट को दी, जिसके बाद सेना मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन कहां से आया, इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं और क्या इसका इस्तेमाल किसी सीमा पार गतिविधि या अन्य संदिग्ध उद्देश्य के लिए किया गया था. इसके लिए ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. मालूम हो कि इसके पहले भी कई संदिग्ध ड्रोन मिल चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version