Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा के जंगल में सेना के हाथ लगा आतंकी ठिकाना, रॉकेट लॉन्चर और एके-47 बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना की 2 राजपूत इकाई के हाथ बड़ी सफलता लगी. उसने शनिवार को हंदवाड़ा पुलिस के साथ मिलकर हफरुदा के पास द्रुद के घने जंगल में तलाशी अभियान चलाया. इस संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया. वहां से एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) लॉन्चर, एके-47 और पिस्तौल की गोलियों के साथ विभिन्न खाद्य सामग्री बरामद किया.

सूत्रों के अनुसार, इस सफल अभियान ने क्षेत्र में शांति भंग करने के प्रयासों को असफल कर दिया. इस सफलता का श्रेय आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने में सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों को दिया गया. हंदवाड़ा में घने जंगल के अंदर बनाए आतंकी ठिकाने से रॉकेट लॉन्चर भी मिला. इस अभियान में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा और इसके निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प की पुष्टि की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version