जौनपुर: रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, तीन की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे कार सवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे शिकार हो गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र में स्थित धनहानायक गांव निवासी संजय सिंह (45 वर्ष), उनकी पत्नी विद्यावती (43 वर्ष), महेश तिवारी (52 वर्ष), उनकी पत्नी किरण देवी (47 वर्ष), गोरखपुर जिले के खोरावर गांव निवासी बिंदु सिंह (40 वर्ष) और गोरखपुर की ही झगहा गांव निवासी विमला देवी (50 वर्ष) प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कार से अपने घर लौट रहे थे.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
एसपी ने बताया कि उनकी कार जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची थी, इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. एसपी ने बताया कि इस घटना में संजय सिंह, बिंदु सिंह और विमला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद फरार हुआ बस चालक
उन्होंने बताया कि इस हादसे में महेश तिवारी, विद्यावती सिंह तथा किरन देवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. इन सभी को सतहरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version