Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ली थी बच्ची की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है. निघासन रेंज के फूटहा फार्म के पास लगाए गए पिंजरे में आखिरकार उस तेंदुए को पकड़ लिया गया, जिसने हाल ही में एक बच्ची की जिंदगी उससे छीन ली थी. घटना स्थल के पास ही यह पिंजरा लगाया गया था और लगातार निगरानी के बाद वन विभाग के इस पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया.

लगाए गए थे 10 कैमरे और 6 पिंजरे

वन विभाग की टीम ने इलाके में सघन अभियान चलाते हुए कुल 10 कैमरे और 6 पिंजरे लगाए थे. इसी दौरान एक पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया. अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया तेंदुआ वही है, जिसने बच्ची की मौत की दर्दनाक घटना को अंजाम दिया था.

इस बीच, क्षेत्र में एक और तेंदुए की आमद की आशंका जताई जा रही थी, जिसके चलते वन विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी थी. हालांकि, अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण होने की बात कही है.

उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने भारत एक्सप्रेस संवाददाता से खास बातचीत में बताया कि वन विभाग की मुस्तैदी और टीमवर्क के चलते यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी जंगली जानवरों के पदचिह्न या उनकी मौजूदगी नजर आए तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें. आपसी समन्वय और जागरूकता से मानव और वन्यजीव के बीच होने वाले संघर्ष को कम किया जा सकता है.

लोगों ने ली राहत की सांस

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि एहतियात के तौर पर निगरानी अभी भी जारी है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version