मणिपुर: महिला सहित दो उग्रवादी फंदे में, 12 राइफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur: सुरक्षाबलों ने मणिपुर के थौबल और इंफाल वेस्ट जिलों में एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक महिला भी शामिल है. रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंदेल जिले के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

अधिकारी ने बताया

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रेपक (प्रो) की एक महिला कैडर को शनिवार को थौबल जिले के सलुंगफम इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि संगठन के एक अन्य सदस्य को इम्फाल वेस्ट जिले के नगमापाल इलाके से दबोचा गया.

12 राइफल, 4 आईईडी और 4 ग्रेनेड बरामद

अधिकारी के अनुसार, राज्य में फिरौती और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान और घेराबंदी की जा रही है. चंदेल जिले में शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोलाबारूद बरामद किए. बरामद सामग्री में 12 राइफल, चार आईईडी और चार ग्रेनेड शामिल हैं.

मालूम हो कि मणिपुर में पिछले दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं. मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने त्यागपत्र दे दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version