Mathura Encounter: मथुरा में सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां, मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, डकैती की वारदात को दिया था अंजाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Encounter: यूपी के मथुरा से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. गुरुवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने सुरीर के टैंटीगांव में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मार गिराया. दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. पुलिस ने बदमाशों के पास से असलहा बरामद किया.

बदमाशों ने अडैती की बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

मालूम हो कि बीते 23 अप्रैल की रात नकाबपोश बदमाशों ने सुरीर के टैंटीगांव में व्यवसायी अजय अग्रवाल के मकान में घुसकर उनको और परिवार के अन्य लोगों को बंधक बनाकर 3.22 लाख रुपये और करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे. बदमाश दो घंटे तक मकान मौजूद रहे.

घटना के खुलेसा के लिए लगी थी पुलिस की 17 टीमें

दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और डीवीआर निकालकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे. घटना के राजफाश के लिए एसएसपी ने 17 टीमें लगाईं थी. बदमाशों के पीछे लगी पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए अलीगढ़ जिले के खैर कस्बा तक पहुंच गई.

यहां पर नकाबपोश बदमाशों ने 25 अप्रैल की रात एक व्यापारी के घर पर भी डकैती का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके थे. पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले. फुटेज के आधार पर कुछ बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया.

सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया

सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि टैंटीगांव में गुरुवार सुबह सात बजे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान गोली लगने से पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर घायल हो गए. दोनों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बदमाशों के पास से असलहा बरामद हुआ है. इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हैं. घायलों में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम का सिपाही शामिल हैं.

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि दोनों बदमाश  राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले थे. एक की पहचान धर्मवीर उर्फ लम्बू पुत्र रमेश निवासी गांव बोकाली थाना गहनौलीमोड जिला भरतपुर राजस्थान और दूसरा पप्पू उर्फ राजेन्द्र पुत्र हनुमान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, बेहरोर जनपद कोटपुतली राजस्थान निवासी था. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version