Meghalaya: शिकायत दर्ज न करने पर थाने पर हमला, कई वाहनों को किया आग के हवाले

Meghalaya: मेघालय से बड़ी खबर आ रही है. यहां के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया गया. इस दौरान परिसर के अंदर खड़े तीन वाहनों और एक दोपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, यह घटना इसलिए हुई, क्योंकि पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दो समूहों की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था. शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात लैतुमखराह पुलिस थाने में उस वक्त हुई, जब शिकायत दर्ज कराने को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दोनों समूहों के बीच तीखी बहस हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘स्थिति तब हिंसक हो गई, जब अज्ञात लोग थाने के बाहर जमा हो गए, पथराव किया और परिसर के अंदर खड़े तीन वाहनों और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी.’

उन्होंने बताया कि पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने मामले की जांच करने को कहा है. स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री अंपरीन लिंगदोह ने पुलिस थाने पर हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘मैं घटना की निंदा करती हूं और मैं पुलिस से पुलिस स्टेशन पर हमले की जांच करने और इस तरह के कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह करती हूं.’

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version