Mi-8 Emergency Landing: रूसी Mi-8 हेलीकॉप्टर का ईंधन हुआ खत्म, हाईवे पर क्रैश लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mi-8 Emergency Landing: मॉस्को के सखालिन द्वीप पर रूसी एयरोस्पेस फोर्स का Mi-8 हेलीकॉप्टर एक हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रूस-समर्थक मिलिट्री टेलीग्राम चैनल फाइटरबॉम्बर के मुजाबिक, यह घटना बुधवार को हुई. दोनों इंजनों में ईंधन खत्म होने के कारण पूरी तरह पावर चली गई थी, जिसके बाद हेलीकॉप्टर सड़क के किनारे एक गड्ढे में एक तरफ पलट गया.

घटना के वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर ने पहले सीधे हाईवे पर उतरने की कोशिश की. उसके मुख्य रोटर ब्लेड सड़क पर चल रहे एक ट्रक के ऊपर से बहुत कम ऊंचाई पर गुजरे. एक दूसरी तस्वीर में लैंडिंग की कोशिश के बाद हेलिकॉप्टर सड़क किनारे एक गड्ढे में लंबी घास के बीच एक तरफ झुका हुआ दिख रहा है. इसके मुख्य हिस्से पर टेल नंबर 72 दिखाई दे रहा है और मलबे के नीचे सड़क का एक मुड़ा हुआ साइन बोर्ड दबा हुआ है.

फाइटरबॉम्बर के मुताबिक, जब दोनों इंजन बंद हो गए, तब क्रू अपने डेस्टिनेशन एयरफील्ड से लगभग 5 किलोमीटर (3 मील) दूर था. पोस्ट में कहा गया है कि नीचे उतरते समय क्रू ने विमान को हाईवे से दूर कर लिया था ताकि सड़क पर मौजूद गाड़ियों से न टकराएं. रूसी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

एशियन गेम्स में फिर होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, जानें क्या है पूरा शेड्यूल?

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगी. भारत की...

More Articles Like This

Exit mobile version