Moga: मरीज बन डॉक्टर के घर में घुसे लुटेरे, गन के बल पर लूट ले गए लाखों के गहने

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moga: पंजाब से चौंकाने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां मोगा के अजीतवाल में मरीज बन डॉक्टर के घर में दाखिल हुए बदमाश गन के बल पर लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है यह वारदात मंगलवार की भोर में चार बजे हुए. लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है. इसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, अजीतवाल के निजी डॉक्टर आज्ञापाल वर्मा का बस स्टैंड के पास क्लीनिक है. रात को इमरजेंसी में वे घर पर ही मरीजों का इलाज करते हैं. मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चार लोगों ने दवाई लेने के नाम पर डॉक्टर के घर का दरवाजा खटखटाया.

दरवाजा खोलते ही डॉक्टर पर किया हमला
जैसे ही डॉक्टर ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जब उनका बेटा पिता को छुड़ाने आए तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया. इसके बाद गन के बल पर घर के अंदर घुसे और डॉक्टर की पत्नी के गले की सोने की चेन, कड़े और कान के टॉप्स लेकर फरार हो गए. लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर हुए सीसीटीवी फुटेज देखा. इसके आधारा पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version