MP: मध्य प्रदेश में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश में बुधवार को अलग-अलग दो सड़क हादसे हुए. इन हादसों में जहां आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

गुना जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रही एक खड़ी बस में टक्कर मार दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बुधवार तड़के एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए.

गुना जिले में हुए हादसे को लेकर राघौगढ़ पुलिस थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि यह दुर्घटना जंजाली के निकट उस समय हुई, जब सहायक कर्मचारी बस का पंक्चर हुआ टायर बदल रहे थे.

खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
यह बस गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश जा रही थी. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि बस मजदूरों को लेकर गुजरात से यूपी जा रही थी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनुज (23 वर्ष), देशबंधु (35) और रामराज (35 वर्ष) के रूप में हुई है. मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

पेड़ से टकराई एमयूवी, पांच लोगों की मौत
नर्मदापुरम जिले में हुए हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पचलावारा गांव के पास हुई. सादिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद जिले के पिपरिया शहर लौट रही एमयूवी वाहन पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

छह घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
पिपरिया थाना के सहायक उपनिरीक्षक गणेश राय ने बताया कि मृतकों की पहचान सोवित राजपूत (20 वर्ष), अमन मालवीय (21), प्रद्युम्न अग्रवाल (22), मयंक चौरसिया (22) और श्रेयांश जैन (23 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि 6 घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version