MP: ट्रेन में फांसी लगाकर युवक ने किया अपने जीवन के सफर का अंत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सागरः एक युवक ने ट्रेन में अपने जीवन के सफर का अंत कर लिया. अहमदाबाद से कोलकाता जा रही एक ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने पर ट्रेन को मध्यप्रदेश के सागर रेलवे स्टेशन पर रोका गया. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया. पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है.

रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक संतोष मार्सकोले ने बताया

रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक संतोष मार्सकोले ने बताया कि गुरुवार सागर स्टेशन मास्टर से ट्रेन के डिब्बे में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर मौके पर पहुंचा तो अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक फांसी पर झूलता मिला. उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट को गले में बांधकर आत्महत्या की. मृतक की जेब से किसी भी प्रकार का टिकट या आईडेंटिफाई के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अखिरकार ट्रेन में युवक ने किन वजहों से फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है. अभी यह भी साफ नहीं हो पाया कि मृतक कहां से ट्रेन में सवार हुआ था और कहां पर जा रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version