NEET-UG पेपर लीक केसः CBI ने पटना एम्स के तीन छात्रों को लिया हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः नीट-यूजी केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सीबीआई ने एम्स पटना के तीन छात्रों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ कर रही है. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है, उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य को गिरफ्तार किया था. आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर नीट-यूजी का पेपर चुराया था.

पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला है, जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसी ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने में पंकज कुमार का साथ दिया था. राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है.

मामले में सीबीआई ने दर्ज किया है 6 एफआईआर
मालूम हो कि सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुल 6 एफआईआर दर्ज की हैं. सीबीआई ने बिहार में जो एफआईआर दर्ज की है, वह पेपर लीक से जुड़ा हुआ है. वहीं, एजेंसी ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में जो एफआईआर दर्ज की गई, वो उम्मीदवारों की जगह पर दूसरे के द्वारा परीक्षा देने से जुड़ा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version