नेपालः एयरपोर्ट पर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, आधा किलो अवैध सोना बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Crime: बृहस्पतिवार को पुलिस ने नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय सहित दो नागरिकों को गिरफ्तार किया. दोनों पर आधा किलोग्राम से अधिक अवैध सोना रखने के आरोप है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पीछा करने के बाद काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र से 42 वर्षीय मोहम्मद चेरा थोडी को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने बताया कि थोडी कतर एयरवेज के विमान में सवार होकर दोहा से नेपाल पहुंचा था और सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके सामान से 536 ग्राम अवैध सोना बरामद किया. इस बीच पुलिस ने नेपाल के बारा जिले की पचरौता नगरपालिका के निवासी 32 वर्षीय अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि अंसारी भी उसी विमान में सवार था और वह बिना किसी वैध दस्तावेज के 69.6 ग्राम सोना लेकर पहुंचा था. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest News

Golgappe Ka Pani: घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा गोलगप्पे का पानी, जानें आसान रेसिपी और लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका

Golgappe Ka Pani: गोलगप्पे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. कुरकुरी और...

More Articles Like This

Exit mobile version