Odisha Accident: गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने रोकी पांच लोगों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Accident: ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को हुई. गलत दिशा से आ रहे यमराजरूपी ट्रक ने तीन बाइकों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो हो गई. इस घटना से मार्ग पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया.

गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने तीन बाइकों को रौंदा, पांच की मौत

जानकारी के अनुसार, हल्दियापदर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों में टक्कर दिया. ट्रक कई पीड़ितों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. इस घटना से मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

टना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पुलिस ने ट्रक चालक से कर रही पूछताछ

साउथ रेंज के आईजी नीति शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “ट्रक लोकल मूवमेंट कर रही थी. सड़क के गलत दिशा से आने की वजह से उसने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक, राकेश नाहक के रूप में हुई है. ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.”

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

इस दुखद घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए इस दुख को सहने की क्षमता देने की ईश्वर से प्रार्थना की. मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version