Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के मंत्री की चेतावनी, 1000 रुपये प्रति लीटर बिकेगा पेट्रोल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Petrol Shortage: पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कड़ी चेतावनी दी कि अगर देश में ईंधन की कमी हुई तो पेट्रोल की कीमतें 1,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती हैं. मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए मलिक ने कहा…

पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के अनुसार, लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोलियम की कीमतें पहले ही 50 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं और यूरोप तथा अमेरिका में भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हूती विद्रोहियों के हमले मंजूर नहीं. सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए समाज के कमजोर वर्गों को राहत दे रही है. ऊर्जा के मामले में मंत्री ने कहा कि तेल के कुओं पर काम शुरू हो गया है और सरकार को उम्मीद है कि अक्टूबर तक देश में ही कच्चा तेल मिल जाएगा, जिससे महंगे आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब मिडिल-ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

किस रेट में पाकिस्तान बिक रहा पेट्रोल?

कीमतों में हालिया बदलाव के बाद पेट्रोल अब 389.14 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले रविवार को एक खास राहत योजना शुरू की, जिसके तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा और चिंगची मालिकों और 800 सीसी तक की गाड़ियों के ड्राइवरों को पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट मिल रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version