Patna Crime: पटना में वारदात, गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में पटना जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां रविवार की देर रात किसी समय दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला भदसारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में घटना की जांच में जटी हैं.

युवक के सिर में मारी गई गोली

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने भदसारा गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ फुदन सिंह (45 वर्ष) का शव गांव के फाटक मंदिर के समीप देखा. उसके सिर में गोली मारी गई थी. जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. मृतक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों से पूछताछ की. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि बदले की भावना को लेकर हत्या की यह घटना हुई है.

हत्या का आरोपी था मृतक युवक

बताया जा रहा है कि संतोष कुमार पर गांव के ही लालमोहन मिस्त्री की हत्या का आरोप था, जिसके लिए उसे सजा हुई थी. 16 वर्ष जेल में बिताने के बाद वह करीब 11 माह पहले रिहा होकर घर लौटा था. पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो सकता है. फिलहांल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version