Prayagraj News: अतीक की बहन आयशा नूरी दिल्ली में मना रही बकरीद, वायरल हो रही तस्वीर

प्रयागराज: उमेश पाल हत्या की आरोपी माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की पुलिस लगातार तलाश कर रही है. लाख कोशिशों के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लग रही है. इसी बीच चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कराने वाली आयशा नूरी दिल्ली में बकरीद मना रही है. इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को एक तस्वीर प्रसारित हुई, जिसे अतीक की बहन आयशा नूरी बताया जा रहा है.

बकरे के साथ फोटो वायरल
आयशा की बकरे के साथ प्रसारित फोटो के आधार पर ही बकरीद मनाए जाने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस आयशा और उससे जुड़े लोगों के बारे में इनपुट जुटा रही है.

आयशा उमेश पाल हत्याकांड में है आरोपित
मालूम हो कि उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की गोली मारकर नृशंस हत्या की वारदात हुई थी. इस मामले में धूमनगंज पुलिस ने आयशा नूरी को भी आरोपित बनाया है. उस पर शूटरों का सहयोग करने और मेरठ में संरक्षण देने का आरोप है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. कुछ दिन पहले उसके पूरामुफ्ती के हटवा इलाके में होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version