पंजाब पुलिस ने इनामी आंतकी गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, IED बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. रविवार को पुलिस ने इनामी आतंकी गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया. उनके पाससे ईईडी बरामद किया. यह जानकारी पंजाब के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई है.

डीजीपी के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी स्थित आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गों जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है. गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सबसे करीबी गुर्गा है.

2.8 किलोग्राम IED बरामद

पुलिस ने फिरोजपुर में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की पाकिस्तान की ईएसआई की योजना को विफल कर दिया.।आरोपियों के पास से 2.8 किलोग्राम IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ है, जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट कंट्रोल है.

आतंकी गोल्डी ढिल्लों 10 लाख का है इनामी

शुरुआती जांच से पता चलता है कि IED को लक्षित आतंकी हमले के लिए बनाया गया था. NIA ने गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख का इनाम घोषित किया है. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है.

डीजीपी पंजाब ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के अपने मिशन में दृढ़ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version