पंजाब: पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, 28 KG हेरोइन और 9 लाख कैश बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Heroin Recovered: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उसने फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में चार लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की सीमा पार तस्करी करने वाले बड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने करोड़ों रुपए की हेरोइन और लाखों कैश बरामद किया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये नकद बरामद किए है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह के विदेशी तस्करों से संबंध थे, जिन्होंने आरोपियों को मादक पदार्थ की खेप कथित तौर पर प्राप्त करने और उसे भारतीय क्षेत्र में वितरित करने का काम सौंपा था.

डीजीपी ने बताया कि मादक पदार्थ की सीमापार तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है.

पंजाब पुलिस की तरफ से कहा गया कि फिरोजपुर की काउंटर इंटेलिजेंस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक सीमा-पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है. फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में की गई इस कार्रवाई में 28.12 किलोग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 9.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

‘गिरोह के विदेशी आकाओं से जुड़े थे तार‘

पुलिस ने आगे कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे तस्करों और उनके आकाओं से जुड़े थे. आरोप है कि इन्हीं लोगों ने आरोपियों को भारत की सीमा के भीतर नशीले पदार्थों की खेप को लाने और उसे आगे बांटने का काम सौंपा था.

इस पूरे सीमा-पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने और इसके आगे व पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version