बारिश बनी कालः तरनतारन में गिरी छत, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तरनतारनः शुक्रवार की रात पंजाब में हुई भारी बरसात एक परिवार के लिए काल बन गई. शनिवार को तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. बीते दिनों हुई तेज बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई. इस हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. गांव के लोगों की मदद से मकान के मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का सही-सही पता नहीं चल पाया है. मृतकों में इंद्र सिंह व उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. पति-पत्नी की उम्र तकरीबन 45 साल है, जबकि बच्चों की उम्र 17 से 22 साल के करीब है.
ऐसा माना जा रहा है कि घर के एक हिस्से में छत की सपोर्ट के लिए लगा गार्डर फिसल गया, जिससे छत गिर गई. बारिश के कारण मकान की छत व दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हो गया. पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version