पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को झटका, पार्टी के 82 नेताओं को जेल की सजा, जानें क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका लगा है. एक मामले में उनकी पार्टी के 82 नेताओं को जेल की सजा सुनाई गई है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 82 कार्यकर्ताओं को पिछले वर्ष हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के मामले में शुक्रवार को चार महीने की जेल की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है.

अदालत के इस फैसले के बाद से पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं के में दड़कंप मचा हुआ है. मालूम हो कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 26 नवंबर 2024 को हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद 1,500 से अधिक पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों ने सरकार पर पार्टी संस्थापक इमरान खान को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया था. इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. सुनवाई के बाद रावलपिंडी स्थित अदालत ने 82 आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें चार-चार महीने की कैद और 15-15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version