शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ हत्याकांडः मां ने कहा, “मैं हत्यारे के लिए फांसी नहीं, उम्रकैद चाहती हूं…”

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandranath Rath Murder: बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी क्रम में में बुधवार रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी. उत्तर 24 परगना जिले में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ के मर्डर के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है. बेटे की हत्या को लेकर चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि वह एक मां हैं और दोषियों के लिए फांसी की सजा नहीं चाहती हैं. इसके बजाय दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए.

4 मई वाली धमकी को पूरा कर दिखायाः हसीरानी

हसीरानी रथ के अनुसार, यह हत्या सियासी वजहों से हुई है. उन्होंने यह सब इसलिए किया, क्योंकि बीजेपी सरकार में आ गई है. हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी दल के जिन लोगों ने भड़काऊ बयान दिए थे कि 4 मई के बाद दिल्ली के लोग हमें नहीं बचा पाएंगे, उन्होंने 4 तारीख के बाद वही कर दिखाया.

हादसे में बेटे की मौत हुई होती तो इतना दुख नहीं होता

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में हुई होती, तो मुझे इतना ज्यादा दुख नहीं होता. जिस प्रकार बदमाशों ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया और मार दिया, ये सब तृणमूल की मनगढ़ंत कहानियां हैं. जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हरा दिया है, तब से मेरी फैमिली ऐसे ही खतरे का सामना कर रही है.’

यह पूर्व नियोजित हत्याकांडः शुभेंदु अधिकारी

मालूम हो कि बुधवार की रात शुभेंदु अधिकारी के पीए पर मध्यमग्राम के पास गोलियां चलाई गई थीं. इस हमले में उनकी मौत हो गई. इस वारदात पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्याकांड है और यही बात डीजीपी ने कही है. हत्या की पूरी योजना दो-तीन दिन तक रेकी के बाद बनाई गई थी.

Latest News

सामने आई प्रतीक यादव की आखिरी ट्रिप की तस्वीर, परिवार के साथ बिताए थे हसीन पल

Prateek Yadav Last Trip Photo: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार...

More Articles Like This

Exit mobile version