Telangana Earthquake: आंधी रात को भूकंप के झटकों से कांपी तेलंगाना की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Earthquake: शनिवार की आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम की धरकी कांप उठी. यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकें महसूस होते ही तमाम लोग गहरी नींद से जग गए.

बताया गया है कि शनिवार की रात 2 बजकर 26 मिनट के करीब भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड थी. इस तीव्रता के भूकंप कोई बड़ा नुकसान नहीं करते हैं और इस घटना में भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ. देर रात होने की वजह से अधिकतर लोग सो रहे थे. तमाम लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला. हालांकि, तीव्रता 6 से ज्यादा होने पर भारी नुकसान हो सकता था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके देर रात 2 बजकर 26 मिनट के करीब महसूस किए गए. भूकंप केंद्र की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. अभी तक किसी जान-माल की हानि या नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version