दिल्ली में हादसा: घर में लगी भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire News: दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है. एक मां और दो उसकी दो बेटियों की जिंदगी आग की भेंट चढ़ गई. लोगों को शोक के सागर में डुबोने वाली यह दुर्घटना दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में हुई.

लोधी कॉलोनी इलाके में हुई दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोधी थाने के अंतर्गत बी.के. दत्त कॉलोनी में स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए.

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर घर में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग बुझने के बाद घर के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए. तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version