उन्नाव में हादसाः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, दारोगा-कैदी सहित छह की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नाव: यूपी उन्नाव में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक स्पीलर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में बिहार के दारोगा और कैदी सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बस

बताया गया है कि आझ सुबह करीब 6 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरु किया.

कई घायलों की हालत गंभीर

लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को एक-एककर बाहर निकाका और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने बिहार प्रांत के दरोगा, एक कैदी सहित छह को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से कई घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. का इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंचे एएसपी शैलेंद्र लाल और अन्य अधिकारी

बताया गया है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र, कैदी छत्रपाल के साथ बिहार के सीवान से दिल्ली गए थे और बयान कराकर वापस लौट रहे थे. बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. एएसपी शैलेंद्र लाल सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस और यूपीडा ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. संभावना जताई जा रही है कि शायद चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version