UP News: गंगा में नहा रहे पांच बच्चे डूबे, चार की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के शुक्लागंज से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत चंदन घाट पर गंगा में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए. आसपास के लोग सभी को निकाल कर पास के नर्सिंगहोम हो गए. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सला पर सभी को कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार बच्चों को को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ क्षेत्र के रतिराम पुरवा निवासी सलमान का 7 वर्षीय बेटा राज बाबू, 11 वर्षीय बेटी नाजिया बानो, यही के रहने वाले निजम का 10 वर्षीय बेटा मोहम्मद मुनाजिर और 8 वर्षीय हमीरपुर रियाज के अलावा एक 10 वर्षीय बच्ची सुबह जाजमऊ के चंदन घाट पर गंगा में नहाने गए थे. नहाते समय सभी गहके पानी में जाने से डूबने लगे. शोर सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी.

इस दौरान सभी बच्चों को गोताखोरों ने खोज निकाला. बेहोशी की हालत में सभी को पास के नर्सिंगहोम ले गए, जहां से कानपुर के कांशीराम रेफर कर दिया गया. यहां दोपहर में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राज बाबू, नाजिया बानो, मुनाजिर और आमिर को मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी दोपहर करीब 2 बजे गंगाघाट पुलिस को दी. जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस संबंध में जाजमऊ चौकी इंचार्ज विमल कुमार गोयल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version