विजिलेंस की रेड, जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर के घर मिला नोटों का ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मलकानगिरीः मलकानगिरी जिले में ओडिशा विजिलेंस ने जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर एवं पीडी शंतनु महापात्र के घर पर छापेमारी की. इस दौरान अब तक 1.50 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए, जो ज्यादातर 500 के नोटों में थे. बताया गया है कि विजिलेंस को शक था कि शंतनु महापात्र के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है. इसी आधार पर विजिलेंस के विशेष न्यायाधीश, जयपुर से सर्च वारंट लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की.

सात स्थानों पर विजिलेंस टीम ने की छापेमारी
सात स्थानों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की, जिनमें जयपुर में शांतनु महापात्र का तीन मंजिला मकान, मलकानगिरी में सहायक कृषि अभियंता मोहन मंडल का घर, मलकानगिरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर बिस्वजीत मंडल का घर, मलकानगिरी में अनुबंधित कर्मचारी अमियाकांत साहू का घर, मलकानगिरी में महापात्र का ऑफिस, कट्टक के बलिसाही, नुआपाड़ा में उनके पैतृक घर और भुवनेश्वर के भीमटांगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनके रिश्तेदार का मकान शामिल हैं.

इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए दो एडिशनल एसपी, चार डीएसपी, दस इंस्पेक्टर, छह एएसआई शामिल थे. विजिलेंस अधिकारियों ने छापे के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की, जिससे और जानकारी सामने आ सकती है. विजिलेंस की टीम जब्त किए गए कैश और दस्तावेजों की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version