West Bengal Election 2026: कूच बिहार में वोटिंग के दौरान TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Election 2026: आज (गुरुवार) को पश्चिम बंगाल के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि 152 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान जारी है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन दिखाई दे रही है. पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है. मतदान के बीच कूच बिहार में वोटिंग के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया.

कूच बिहार में वोटिंग के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. तुफानगंज-2 ब्लॉक के मानसाई जिले की बरकोदली-2 ग्राम पंचायत के 237 और 238 बूथों पर टी एम सी कार्यकर्ताओं ने हो-हल्ला के बीच सड़क जाम कर दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने TMC कार्यकर्ताओं  खदेड़ दिया है.

Latest News

गुरफतेह फिर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से वापसी को तैयार, 3 साल में 7 प्रोजेक्ट ठप होने के बाद बदलने जा रही किस्मत

New Delhi: एक्टर गुरफतेह पीरजादा अपने करियर के सात प्रोजेक्ट ठप हो जाने के बाद एक बार फिर वापसी...

More Articles Like This