Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक कुल 8.10 प्रतिशत मतदान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election 2025 Voting: आज सुबह 7 बजे से ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दिल्ली में पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. वहीं, केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुबह 9.00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत के पहले आंकडे़ जारी किए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कुल 8.10 प्रतिशत मतदान हुए है.

सुबह 9 बजे तक कुल 8.10 प्रतिशत वोटिंग

  • सेंट्रल दिल्ली- 6.67 प्रतिशत
  • पूर्वी दिल्ली- 8.21 प्रतिशत
  • नई दिल्ली- 6.51 प्रतिशत
  • उत्तर दिल्ली- 7.12 प्रतिशत
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- 10.70 प्रतिशत
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 7.66 प्रतिशत
  • शाहदरा- 8.92 प्रतिशत
  • दक्षिण दिल्ली- 8.43 प्रतिशत
  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 8.36 प्रतिशत
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 9.34 प्रतिशत
  • पश्चिमी दिल्ली- 6.76 प्रतिशत

दिल्ली में कुल कितने मतदाता

बता दें कि दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं. जिसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं है. वहीं, 1267 थर्ड जेंडर मतदाता है. सीनियर सिटिजन और दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग-डे से पहले ही अपने वोट डाला था. इस दौरान 7553 पात्र वोटर्स में से 6980 ने मतदान किया.

8 फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा. वहीं, 8 फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी. वोटिंग के लिए दिल्ली में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This