‘अभिमन्यु अकेला है लेकिन…! बीजेपी से निष्कासित होने के बाद पवन सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Singh Reaction on BJP: लोकसभा चुनाव का रण अब आखिरी पड़ाव पर है. पांच चरणों की वोटिंग हो गई है. आखिरी 2 चरणों की वोटिंग 25 मई और 1 जून को होगी. इन सब के बीच काराकाट लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है. इस सीट पर 1 जून को चुनाव होंगे. इससे पहले आज बीजेपी ने भोजपुरी स्टार और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है.

बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक लेटर जारी किया गया और पवन सिंह पर पार्टी विरोधियों गतिविधियों का आरोप लगाया. हालांकि पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

बीजेपी से निष्कासित होने पर क्या बोले पावर स्टार

जानकारी दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद काराकाट लोकसभा सीट से प्रत्याशी और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था कृष्ण और पांडव के होते हुये चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है.” इसी के साथ पवन सिंह एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पवन सिंह की तस्वीर के साथ उनका चुनाव निशान कैंची है.

पहले आसनसोल से पवन सिंह को मिला था टिकट

जानकारी दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ही पवन सिंह का नाम था. टिकट मिलने के अगले दिन ही पवन सिंह ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया. ऐसा बताया गया कि पवन सिंह को अपने गानों को लेकर आसनसोल में काफी विरोध देखना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना टिकट वापस कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Expelled From BJP: बीजेपी ने पावरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाला, लगाया ये आरोप!

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version