दादा साहब फाल्के की बायोपिक लेकर आ रहे हैं राजामौली, पोस्ट किया फिल्म का टीजर

Must Read

Bollywood Updates: इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक्स बनाने का काफी ट्रेड चल रहा है, लेकिन डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भारतीय सिनेमा को सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर पोस्ट किया है. इसके बाद वो इतिहास रच दिया जिसका अंदाजा किसी को नहीं था. फिल्म का नाम ‘मेड इन इंडिया’ रखा गया है. ये बायोपिक दादा साहब फाल्के के इर्द-गिर्द घूमती बनाई गई है.

दरअसल, इस फिल्म को राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्देशन नितिन कक्कड़ हैं. जानकारी के मुताबिक ये फिल्म भारतीय सिनेमा की कहानी दिखाती नजर आ रही है. वहीं, इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के जन्म और उत्थान की कहानी भी दिखाई जाएगी.

भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में कल्पना करना चुनौतीपूर्ण है
आपको बता दें कि ‘मेड इन इंडिया’ के टीजर शेयर करते हुए एसएस राजामौली ने लिखा, “जब मैंने पहली बार ये कहानी को सुना, तो इसने मुझे इतना भावनात्मक रूप से प्रभावित कर दिया जितना किसी और चीज ने नहीं किया. इस बायोपिक बनाना बहुत कठिन है, लेकिन भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में कल्पना करना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. हमारे लड़के इसके लिए तैयार हैं. अत्यंत गर्व के साथ, प्रस्तुत है ‘मेड इन इंडिया’.

भारतीय सिनेमा के जन्म और उत्थान की कहानी
दरअसल, राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ की शानदार सफलता के बाद, एसएस राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं. डेडलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मेकर ‘भारतीय सिनेमा के जन्म और उत्थान’ की कहानी बताने के लिए काफी उत्सुक हैं. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Latest News

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा, GRAP-3 लागू; 15 इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव...

More Articles Like This