पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के खिलाफ मोहाली में मुकदमा दर्ज, मारपीट करने व बंधक बनाने का आरोप

New Delhi: मोहाली में पंजाबी सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने, आपराधिक धमकी देने और हथियार दिखाकर डराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक रेअमंत मरवाहा ने मोहाली के मटौर थाना में शिकायत की थी. इसी आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, विवाद टी-सीरीज के साथ गानों की डील न हो पाने को लेकर शुरू हुआ.

टी-सीरीज के साथ गानों की रिकॉर्डिंग की डील

रेअमंत मरवाहा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से मेलोडी हाउस नाम से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं. रेअमंत ने कहा कि करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे टी-सीरीज के साथ गानों की रिकॉर्डिंग की डील कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन बातचीत के बावजूद समझौता नहीं हो सका. आरोप है कि 22 जुलाई की रात सेक्टर-70 स्थित एक फ्लैट में इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.

कंपनी के साथ डील करवाने का दबाव

शिकायतकर्ता के मुताबिक, दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे किसी भी कीमत पर टी-सीरीज या किसी अन्य कंपनी के साथ डील करवाने का दबाव बनाया और कहा कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए 1-2 करोड़ रुपये की कार खरीदनी है. रेअमंत मरवाहा का आरोप है कि जब उन्होंने असमर्थता जताई तो दिलप्रीत ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की, कॉलर पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए, जमीन पर पटककर लात-घूंसों से हमला किया और बाद में पिस्टल दिखाकर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें. हिमाचल में हादसाः गाड़ी पर गिरी चट्ठान, एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version