भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने रचाई शादी, एक्ट्रेस चार्ली चौहान संग लिए सात फेरे

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramandeep Singh Charlie Chauhan: क्रिकेट जगत से एक शॉकिंग ख़बर सामने आई है. दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप शादी कर ली है. उन्होंने एक्ट्रेस चार्ली चौहान को अपनी दुल्हनिया बनाया है. बता दें कि चार्ली टीवी सीरियल और कई रिएलिटी शोज में काम कर चुकी हैं. चार्ली के फैंस के लिए ये ख़बर काफी चौंकाने वाली है, क्योंकि वो लंबे समय से एक्टर कुंवर अमर के साथ रिश्ते में थीं.

Ramandeep Singh Charlie Chauhan की सामने आई तस्वीरें

सोशल मीडिया पर रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कपल को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी है.

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियो सामने आए

अपनी शादी में रमानरदीप और चार्ली बेहद ख़ूबसूरत लग रहे थे. इस दौरान रमनदीप गोल्डन रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं, लाल रंग के लहंगे में चार्ली बेहद ख़ूबसूरत लग रही थी. बता दें कि कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे थे. शादी में अर्शदीप सिंह काला सूट पहने नज़र आए.

कौन हैं रमनदीप सिंह की दुल्हनिया

बता दें कि चार्ली चौहान एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं. वो कई रिएलिटी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस एक लिरिसिस्ट भी हैं. इसके अलावा उन्हें लिखने का भी शौक है. बता दें कि रमनदीप और चार्ली की उम्र में लगभग 7 साल का अंतर है. 

क्रिकेटर का कैसा रहा करियर

क्रिकेटर रमनदीप ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, वो टीम इंडिया के लिए केवल 2 ही मैच खेल पाए हैं. वो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

ये भी पढ़ें- जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version