दोबारा गर्म कर कभी ना करें इन फूड्स का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

adverse effects of reheating foods: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में खान पान पर कोई भी खास ध्यान नहीं दे पाता है. नतीजा ये होता है कि आप बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. आज के समय में लोग नाश्ते में कुछ भी खा लेते हैं. इसमें मैगी, नूडल्स, सैंडविच जैसे कई फूड्स शामिल हैं. इंस्टैंट तो ये फूड्स हमारे पेट को भर देते हैंं, हालांकि इनके सेवन से स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. कई बार लोग नाश्ते में एक खाने का आइटम बनाते हैं और उसे बार बार गरम कर के खाते हैं. बार – बार किसी खाने को गरम करने से वो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छा खाना काफी आवश्यक है. कई बार लोग खाना पकाकर स्टोर कर लेते हैं. बाद में इसको दोबारा गर्म कर के खाते हैं. ऐसा करने से खाने में मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं. वहीं, खाने को रिहीट करने से बॉडी पर जहर की तरह प्रभाव पड़ता है. इस ऑर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से फूड आइटम्स हैं, जिनको दोबारा गर्म कर के नहीं खाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Mulberry Health Benefits: गर्मियों में हर मर्ज का दवा है ये फल, हैरान कर देंगे सेहत से जुड़े इसके फायदे

चाय को दोबारा गर्म ना करें

आपको बता दें कि चाय में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स जैसे यौगिक मौजूद होते हैं. जिससे चाय का स्वाद और फायदा बढ़ता है. जब चाय बनाई जाती है तो यह टैनिन और कैटेचिन जैसे विभिन्न यौगिक छोड़ती है. चाय को दोबारा गर्म करने से ये यौगिक खराब हो जाते हैं, जिससे चाय का स्वाद खराब हो जाता है और इसका प्रतिकूल प्रभाव शरीर पर देखने को मिलता है.

पालक को दोबारा गर्म करने से बचें

आपको जानना चाहिए पालक में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो कि दोबारा गर्म करने के कारण नाइट्राइट में बदल जाते हैं. ये सेहत के लिए मीठे जहर से कम नहीं है. पालक को दोबारा गर्म करने की वजह से इसमें से विटामिन सी और विटामिन बी जैसे सॉल्युबल फाइबर नष्ट हो जाते हैं.

खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से बचें

आपको जानना चाहिए कि जब खाने का तेल दोबारा गर्म किया जाता है तो इसमें कई प्रकार के रसायनिक परविर्तन होते हैं. इससे खाने के तेल की क्वालिटी खराब हो जाती है. जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं. कुकिंग ऑयल को बार बार गर्म करने से ट्रांस फैट और एल्डिहाइड जैसे हानिकारक यौगिकों का निर्माण होता है, जो बॉडी में सूजन और दिल के रोगों को बढ़ावा देता है.

मशरूम को ताजा खाएं

जैसा कि आप जानते हैं कि मशरूम में छिद्र होते हैं और ये आसानी से नमी को सोख लेते हैं. जो बैक्टेरिया के लिए एक अनुकूल स्थान बना देते हैं. मशरूम को दोबारा गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

चावल

आपको बता दें कि अक्सर लोग चावल का सेवन कई बार गर्म कर के करते हैं. चावल में सेरेस नामक एक जीवाणु मौजूद होता है, जो खाना पकाने की प्रक्रिया में जीवित रहता है और जब चावल लंबे समय तक कमरे के तापमान में रहता है तो यह अपनी संख्या में बढ़ोत्तरी करता है. जैसे ही चावल को दोबारा गर्म किया जाता है उसमे मौजूद बैक्टीरिया और उनके विषाक्त पदार्थ समाप्त नहीं होता है. जिससे फूड प्वाजनिंग का खतरा बढ़ने लगता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This