ठंड में गर्म या ठंडा… कैसे पानी को पीना होता है फायदेमंद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Winter Water Drinking Tips: राजधानी दिल्ली के साथ देश के अन्य हिस्सों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है. ठंड के दिनों में अमूमन लोग पानी का सेवन कम करते हैं. दरअसल, ठंड के दिनों में प्यास ना लगने के कारण लोग पानी नहीं पीते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है.

आपने पहले गौर किया होगा कि ठंड के दिनों में कई लोग गर्म पानी का सेवन करते हैं. वहीं, कई लोग सामान्य पानी का ही सेवन करते हैं. आज आपको इस ऑर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि ठंड में कैसे पानी का सेवन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सही होता है. ठंड के मौसम में लोगों को गर्म पानी पीना चाहिए और ठंडे पानी को अवॉइड करना चाहिए. आइए आपको बताते हैंं इससे जरुरी फैक्ट्स.

ठंडा या गर्म पानी, कैसे पानी का करें सेवन

रिपोर्ट्स की मानें तो सर्दियों में ठंडा या ताजा पानी पीने से कोई नुकसान नहीं होता है. इस बात की कोई प्रामाणिकता नहीं है कि ठंडे या ताजा पानी के प्रयोग से किसी की तबीयत खराब हो. अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो ठंडे पानी का प्रयोग ना करें. सर्दियों में किसी भी व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, ताकि डिहाइड्रेशन का खतरा न रहे. इन सब के बीच अगर आपको ताजा पानी पीने से किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आपको चिकित्सक से जरुर मिलना चाहिए.

रखें इन बातों का ध्यान

कई बार देखा जाता है कि ठंड के मौसम में लोग गर्म पानी का सेवन करते हैं. ऐसे में ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कुल मिलाकर सर्दियों में गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है. हालांकि ताजा पानी पीने से किसी प्रकार की कोई समस्या शरीर में नहीं होती है. अगर आपके मन में भी इस बात का डर है कि सर्दी में केवल गुनगुना पानी पीएं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस बात का विशेष ध्यान दें की ठंड के दिनों में फ्रिज में रखा पानी ना पीएं. ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version