Onion Benefits In Summer: शरीर को ठंडा रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, जानिए कच्चे प्याज के फायदे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Onion Benefits In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ाने लगता है. इस मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. खानपान में थोड़ी सी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन, कमजोरी और कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है. ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें गर्मियों की डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. कच्चा प्याज उन्हीं खाद्य पदार्थों में शामिल है, जिसे गर्मियों में प्राकृतिक कूलिंग फूड माना जाता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में कई लोग सलाद या रायते के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करना पसंद करते हैं.

शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है कच्चा प्याज

गर्मियों में अत्यधिक पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में कच्चा प्याज शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मददगार माना जाता है. कई लोग मानते हैं कि गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से लू का असर भी कम हो सकता है. गर्मी के मौसम में अक्सर लोग घर से बाहर निकलते समय अपने भोजन में प्याज को शामिल करते हैं ताकि शरीर पर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर कम हो सके.

प्याज में मौजूद होते हैं प्राकृतिक कूलिंग गुण

कच्चे प्याज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्राकृतिक कूलिंग गुण पाए जाते हैं. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकता है और गर्मियों में शरीर को ताजगी का एहसास कराता है. अगर आप कच्चा प्याज सीधे नहीं खाना चाहते तो इसे दही के साथ मिलाकर रायते के रूप में भी खा सकते हैं. दही और प्याज दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है. ऐसे में इसका सेवन शरीर को अतिरिक्त ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक

कच्चे प्याज में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है और शरीर को कई संक्रमणों से लड़ने की ताकत दे सकता है. इसके अलावा प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मददगार

कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर माना जाता है. फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है. इसके सेवन से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. जो लोग सीधे कच्चा प्याज खाना पसंद नहीं करते वे सिरके वाला प्याज भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में कर सकता है मदद

प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है. इसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है. इसी कारण कुछ लोग इसे डायबिटीज डाइट का हिस्सा भी बनाते हैं. हालांकि अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है तो उसे अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

कच्चे प्याज में विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में भी सहायक हो सकते हैं. गर्मियों में अगर सही मात्रा में और संतुलित तरीके से कच्चे प्याज का सेवन किया जाए तो यह शरीर को कई तरह के फायदे दे सकता है.

यह भी पढ़े: ‘कोई नशा नहीं फिर भी हो गया Oral Cancer!’ युवाओं में बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा, देश भर के डॉक्टर चिंतित

More Articles Like This

Exit mobile version